Department of Higher Education, Government of Uttar Pradesh, Lucknow
सूचना प्रौद्योगिकी के युग में तीव्रता से सम्पूर्ण विश्व एक वैश्वीकृत ग्राम का रूप धारण करता जा रहा है। इन बदलती हुई परिस्थितियों ने मानव समाज के सम्मुख अनेक चुनौतियों को उत्पन्न किया है। हमारा समाज भी इन चुनौतियों से अछूता नहीं है। भूमण्डलीकरण के वर्तमान परिदृश्य में हमारे सामाजिक एवं राष्ट्रीय जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मूल्यों एवं मान्यताओं में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है। परम्परागत मूल्यों एवं मान्यताओं में परिवर्तन का प्रभाव शिक्षा तथा विशेष रूप से उच्च शिक्षा पर पड़ा है। शिक्षा मानव व्यक्तित्व के निर्माण में विनियोजन, तथा व्यक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण एवं विकास की आधारशिला है। सर्वमान्य सत्य है कि ज्ञान-विज्ञान तथा वैश्वीकरण के इस दौर में एक शक्तिशाली एवं सर्वांग विकसित राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक निर्णायक भूमिका शिक्षा जगत की ही है। इन्हीं उच्चादर्शों की पूर्ति के लिये यह अपेक्षित एवं अपरिहार्य है कि समाज के युवा वर्ग को शिक्षण एवं प्रशिक्षण द्वारा उच्च कोटि का समाजोपयोगी प्राणी बनाया जाय। ऐसे में उच्च शिक्षा जगत की महत्वपूर्ण भूमिका स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। यहाँ पर यह स्वीकार करना अप्रासंगिक न होगा कि इस मार्ग में अनेक प्रतिकूलताएं एवं सीमायें विद्यमान है, परन्तु उच्च शिक्षा विभाग से राष्ट्र एवं समाज की अपेक्षायें निरन्तर बढ़ रही है। इन चुनौतियों का सामना करने तथा उच्च शिक्षा को सर्वसुलभ बनाने की सरकार की मंशा की पूर्ति के लिये उच्च शिक्षा विभाग कृत संकल्प है।
RD Agriculture
Society for Research and Development in Agriculture publishing its two e-magazines Ecofarming (e-ISSN No. 2583-0791) & Krishi Lok (e-ISSN No. 2583-0937) and one International Journal AgriSustain It is an initiative to provide a platform for students, scholars, researchers and scientists to share their ideas about innovative topics. It is the most efficient approach to disseminate research findings, bridging information gaps between farmers, policymakers and researchers around the world. It will be a vehicle for spread the views of cutting edge technologies, research and development from various disciplines like Agriculture, Horticulture, Animal Science, Forestry, Fisheries, Agricultural Engineering, Agri Business Management, Plant Protection and Allied Sciences.